क्योंकि बहु भी तो सास बनेगी…

चित्र
क्योंकि बहु भी तो सास बनेगी... माँ, आज घर लौटते हुए थोड़ी देर हो जायेगी... आईने में लिपस्टिक लगाते हुए रंजना ने अपनी सास लता से कहा। क्यो?? आज कुछ खास है क्या??  माँ, वो आज ऑफिस मे सिन्हा जी की रिटायरमेंट पार्टी है और आपको तो पता ही है कि ऑफिस में इसकी  जिम्मेदारी मेरी रहती है। इसलिए आज जल्दी जा रही हूँ ताकि पार्टी के साथ साथ अपना ऑफिस का काम भी जल्दी निपटा लूं।  गाड़ी की चाबी थामे रंजना तेजी से बाहर निकलती है...   अरे,नाश्ता तो कर ले...  नाश्ता वही कर लूंगी... अच्छा तो कम से कम कुछ फल तो ले जा और सुन, इन्हें याद से खा लेना। काम के चक्कर में भूल मत जाना।(रंजना के बैग में फल का डिब्बा डालते हुए लता बड़बड़ाते हुए कहती है ) हमेशा जल्दी में रहती है ये लड़की.. हाँ हाँ पक्का, चलो बाय मां,  बाय दादी।  बाय मां,  बाय दादी, उन्हु। (आंगन मे बैठी दादी ने नाक सिकोड़कर कहा।) न जाने क्या हो गया है आज कल की बहुओं को। न कोई शर्म न कोई लाज। ये मर्दाना कपड़े पहनो, गाड़ी दौड़ाओ, रात को घर देर से आओ और ऊपर से चूल्हा चौके की तो बात ही न करो इनसे।   आजकल की बहुओं को चा...

नेता जी का overtime

   नेता जी का overtime
     गिरती हुई बल्लियों से लगा कि आखिरकार आज तो राहत मिल जायेगी क्योंकि बल्लियों पर टंगे हुए भैय्या जब रस्सियों को खोल रहे थे तो पता चल गया कि आज राज्य के विकास की चर्चा परिचर्चा समाप्त हो चुकी है और नेता जी अब अगले विधान सभा सत्र में क्या क्या विकास के विषय होंगे, उन पर ध्यान लगाएंगे। 
    विकास का तो पता नहीं लेकिन चलो इस विधानसभा सत्र के दौरान सब नेता लोगों की राजी खुशी का पता तो चल ही जाता है। नहीं तो आम जनता को भला इस सत्र के दौरान और मिलता क्या है?? 
  अरे हाँ, ट्रैफिक जाम भी तो इसी सत्र में मिलता है। खैर! हम तो इसी में संतुष्ट हो जाते हैं कि चलो नेता जी को हमारी चिंता है इसी लिए सत्र में आते हैं लेकिन नेता जी थोड़ी सी चिंता और कर लें तो इस सत्र के दौरान होने वाले ट्रैफिक से भी हमें उबार लें। हाँ ये चिंता थोड़ी सी कष्टकारी हो सकती है लेकिन जब नेता जी जनता की सेवा के लिए ही हैं तो क्या थोड़ा सा कष्ट उठाया जा सकता है?? 

  गुस्ताखी माफ, लेकिन अगर ये सत्र रात में चले तो!!

मतलब कि वैसे तो नेता जी हमेशा ही जनता की ड्यूटी में होते हैं लेकिन सत्र के समय थोड़ा सा over time अगर कर लें तो!! तो शायद सत्र के समय लगने वाले जाम से जनता को थोड़ी राहत मिल सकती है।
   विधान सभा सत्र अगर रात में चले तो आम जनता को नेता जी के आश्वासनों के साथ साथ थोड़ी जाम से भी राहत मिल सकती है। दिन भर के काम कम से कम थोड़ी राहत से निपटाए जा सकते हैं। वैसे तो दून का ट्रैफिक बढ़ ही रहा है लेकिन सत्र के दौरान तो आम लोगों के साथ साथ पुलिस के भी धूंएं निकल जाते हैं । 
  इसलिए नेता जी अपना दिल बढ़ा करें तो आम जनता कम से कम समय से अपने ऑफिस और घर पहुंचे, या बच्चे अपने स्कूल से घर और बीमार अस्पताल। यहाँ समय का ध्यान केवल नेता जी का है ताकि नेता जी को बिना देरी किए और बिना किसी ट्रैफिक में फसें विधान सभा अपनी हाजिरी समय पर लगाने जाना है। (आम जनता की हाज़िरी जाए भाड़ में!! ऐसा तो हमारे नेता जी बिल्कुल नहीं सोचते हैं।)  
 आप भी मानते हैं न कि नेता जी को जाम की परेशानी न हो इस का ध्यान हम सभी को रखना है लेकिन साथ ही जनता की परेशानी का ध्यान नेता जी को। इसीलिए आदत डाल लो कि अगली चर्चा परिचर्चा में भी चुपचाप ट्रैफिक में रेंगते हुए जाना है और फिर जब बेरिकेडिंग खुले तो मुस्कुराते हुए नेता जी को धन्यवाद देना है। 


Pic sources: Google

एक -Naari

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरे ब्रदर की दुल्हन (गढ़वाली विवाह के रीति रिवाज)

उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा (Jhangora: Indian Barnyard Millet)

अहिंसा परमो धर्म: