Posts

Showing posts with the label women's day

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

DigitALL: Happy Women's Day

Image
DigitALL... Happy Women's Day     महिलाओं को समर्पित 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में दुनियाभर में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिन नारी सम्मान,उनकी उपलब्धियां, महिला उत्थान, महिला जागरूकता, महिला अधिकार और महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर विषयों की ओर ध्यान केंद्रित करता है।    यह दिन महिलाओं के लिए उनकी स्वयं की शक्ति, साहस, क्षमता, प्रतिभा, आत्मसम्मान या यूँ कहें कि स्वयं को पहचानने का दिन है और उनके स्वछंद विचारों के उड़ने का दिन है लेकिन यह तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति महिला दिवस का अर्थ समझे।     अब भले ही यह 1908 में अमेरिकी महिलाओं द्वारा न्यूयॉर्क शहर में अपने अधिकारों और अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एक आंदोलन या विरोध प्रदर्शन था जो धीरे धीरे अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक एक विचार बन गया। अब आरंभ चाहे विरोध से आरंभ हुआ लेकिन आज एक जश्न या उत्सव की तरह ही लिया जा रहा है।    और सबसे अच्छी बात यह है कि भारत में भी धीरे धीरे लोग महिला दिवस का खुले मन से स्वागत कर रहे हैं और इस एक दिन को अपनी...