Posts

Showing posts with the label Kandar Devta

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

उत्तरकाशी यात्रा: तीन घंटों में तीन तीर्थ

Image
उत्तरकाशी यात्रा: तीन घंटों में तीन तीर्थ     लक्ष्य लेकर काम करो तो जरूर पूरा होता है।।    देहरादून से उत्तरकाशी की दूरी लगभग 145 किमी है और हमें एक ही दिन में लौटा फेरी करनी थी इसीलिए सुबह 6 बजे निकलने की सोची ताकि 11 या 11:30 बजे तक उत्तरकाशी पहुंचा जा सके और हम सुबह 6:15 बजे के आसपास तैयार भी हो गए लेकिन जैसे ही गाड़ी में बैठने को हुए तो देखा कि आगे का टायर तो पंचर है। अब बाकी का काम तो विकास का ही था तो बिना देरी किए विकास मैकेनिक के किरदार में आ गए। वैसे मैकेनिक ही क्या वो तो घर या ऑफिस के भी छोटे मोटे काम करते हुए कभी इलेक्ट्रीशियन तो कभी प्लंबर भी बन जाते हैं।    मैकेनिक तो जैसे भी हो लेकिन सुबह सुबह उस इंसान की वर्जिश तगड़ी हो गई जिसने कभी कसरत का 'क'   भी न जाना हो। खैर! 45 मिनट के बाद आखिर घर से निकल ही गए। गाड़ी में बैठकर सोच रही थी कि अपना लक्ष्य तो बना लो लेकिन आगे आने वाली अनचाही और अप्रयाशित  (unpridict) चुनौतियों का क्या??    आज के सफर में पिछले साल के दिसंबर की याद ताजा हो गई जब हम हर्षिल गए थे...