Posts

Showing posts with the label बाल का कारोबार

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

बाल:- कच, केश, कुन्तल (लोम्बा लोम्बा चूल , long hairs)

Image
   मनुष्य अपने हर एक अंग से प्यार करता है। प्यार से कहीं अधिक शरीर के अंगों पर अपना अधिकार होता है, जिसे हम कहते हैं कि ये मेरा है। ईश्वर ने बड़े ही तसल्ली से मानव रचना की है। हर एक अंग को सिर्फ बनाया ही नहीं अपितु उस अंग का कार्य भी निश्चित किया है। तभी तो जब सृष्टि का निर्माण हुआ तो सबसे खूबसूरत संरचना मानव को ही माना गया। ईश्वर की ये कला हाथ से अधिक दिमाग की रही है क्योंकि सिर्फ बहरी रंग रूप से कहीं अधिक तो अंगों की कार्यप्रणाली का कार्य था।  वो कहते हैं न कि बाहर से अधिक अंदर का काम जटिल होता है। वैसे ही हमारे नैन नक्श कद काठी रंग रूप से कहीं अधिक तो हमारी भीतरी संरचना है।    आँख नाक कान आदि अंग मानव में बाहर से दिखते हैं लेकिन हमें दिखाई क्या और कैसा दे रहा है उन सभी का निर्धारण तो हमारे मस्तिष्क और आँख की आंतरिक कार्य से होता है। दिल बनाया, फेफड़े बनाये, उदर बनाया, लिंग बनाया, मेरु तंत्र बनाया,अंत:स्रावी ग्रंथियां बनाई, यहाँ तक की पाचन रस तक बनाया की जो कुछ भी खाओ सबको सहन करो, पौष्टिक तत्व खून में और व्यर्थ तत्व शरीर के बाहर। ऐसी वैज्ञानिक सो...