संदेश

Protection from Dandruff in Rainy season लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावन विशेष: शिव के प्रिय..

चित्र
सावन विशेष: भगवान  शिव के प्रिय कौन हैं?  जानिए   सावन आये और शिव का नाम न हो!! ऐसा कैसा हो सकता है। जैसे सावन की बारिश से धरती का वातावरण साफ और शुद्ध हो जाता है वैसे ही सावन में शिव के नाम से ही मन भी निर्मल होने लगता है। सावन माह की बारिश में हर वनस्पति अपने वृद्धिकाल में होती है इसलिए धरती का कोना कोना हरियाली से भरा रहता है और जब प्रकृति अपने इस सुंदर रूप में होगी तो मन का चंचल होना स्वाभाविक है। ऐसे में जहां मन अस्थिर होता है वहीं सावन में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए शिव का ध्यान किया जाता है। ऐसे में प्रकृति स्वयं हमारे  मानसिक नियंत्रण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए हमें भगवान शिव के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करती है और फिर हम सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना में लग जाते हैं चूंकि प्रकृति स्वयं शिवा अर्थात पार्वती है जो शिव का ही भाग है इसलिए प्रकृति के साथ पूरा वातावरण ही शिवमय हो जाता है और हमारा मन भी शिव में लीन होने लगता है।   हिंदू धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव को समर्पित इस विशेष काल में शिव नाम से ही मा...

मानसून में बालों की देखभाल Hair care in monsoon

चित्र
मानसून में बालों की देखभाल Hair care in monsoon     बरसात आने का मतलब है, प्रेम, खुशी, ढेर सारी मस्ती,  चटपटे व्यंजन और गीत मल्हार। इस मौसम में चारों तरफ हरियाली होती है और प्रकृति को ऐसे देखकर आंखों को सुकून मिलता है और दिल भी गुनगुनाने लगता है।इस मौसम की प्रतीक्षा तो हर कोई करता है चाहे पेड़-पौधे हों, पशु-पक्षी हों या फिर इंसान।      मई जून की तपती गर्मी से अब जुलाई की बारिश से राहत मिल पाएगी लेकिन लेकिन साथ ही उमस, पसीना, नमी वाली गर्मी से भी कई बार सामना हो रहा है। इन ऋतुओं के बदलाव के समय हमारे शरीर पर भी तरह तरह के प्रभाव पड़ते हैं चूंकि बरसात में कई बैक्टीरिया, वायरस, फंगस जैसे माइक्रोब्स बारिश की नमी के कारण सक्रिय रहते हैं इसलिए तो बरसात के समय संक्रमण का खतरा भी अधिक होता है।   इन सबके बीच एक समस्या और भी बनी रहती जो बहुत ही सामान्य है और वह है, बालों की इसीलिए मानसून में उचित खानपान के साथ उचित देखभाल भी जरूरी हो जाती है । फिर चाहे शरीर की देखभाल हो या बालों की।     आजकल मैं भी बालों की समस्या से जूझ रहीं हू...