Posts

Showing posts from September, 2022

थोड़ा कुमाऊँ घूम आते हैं...भाग-2

Image
थोड़ा कुमाऊँ घूम आते हैं...भाग- 2   पिछले लेख में हम हरिद्वार स्थित चंडी देवी के दर्शन करके आगे बढ़ रहे थे यानी कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से अब कुमाऊँ मंडल की सीमाओं में प्रवेश कर रहे थे बता दें कि उत्तराखंड के इस एक मंडल को दूसरे से जोड़ने के लिए बीच में उत्तर प्रदेश की सीमाओं को भी छूना पड़ता है इसलिए आपको अपने आप बोली भाषा या भूगोल या वातावरण की विविधताओं का ज्ञान होता रहेगा।     कुमाऊँ में अल्मोडा, नैनीताल, रानीखेत, मुक्तेश्वर, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ, पंत नगर, हल्दवानी जैसे बहुत से प्रसिद्ध स्थान हैं लेकिन इस बार हम केवल नैनीताल नगर और नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगे और साथ ही जिम कार्बेट की सफ़ारी का अनुभव लेंगे।   225 किलोमीटर का सफर हमें लगभग पांच से साढ़े पांच घंटों में पूरा करना था जिसमें दो बच्चों के साथ दो ब्रेक लेने ही थे। अब जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे थे वैसे वैसे बच्चे भी अपनी आपसी खींचतान में थोड़ा ढ़ीले पड़ रहे थे। इसलिए बच्चों की खींचतान से राहत मिलते ही कभी कभी मैं पुरानी यादों के सफर में भी घूम रही थी।     कुमाऊँ की मेरी ये तीसर

चेलुसैन: एक खूबसूरत गांव

Image
चेलुसैन: एक खूबसूरत गांव    दिन के 11:45 बज  गए थे और अब तो आखिर निकल ही गए हम एक और खूबसूरत जगह के लिए। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी निकलना तो जल्दी ही था लेकिन ऑफिस का मोह रह रह कर भी उमड़ ही आता है इसलिए जहाँ 8 बजे जाना था वहाँ 12 बज गए। वैसे तो 8 भी थोड़ा देर ही था लेकिन क्या करें,,, जय की स्कूल वैन जो पौने आठ बजे आती है! उसे स्कूल भेजने के बाद ही निकलना उचित समझा।    हाँ, इस बार की यात्रा में न तो जिया और न ही जय हैं क्योंकि  जिया ने छुट्टी लेने से मना कर दिया था। मनाया तो बहुत जिया को लेकिन उसको तो अपनी कक्षाएं लेनी ही थी ( सच में बेटियां पढ़ाई के प्रति बेटों से थोड़ा अधिक गंभीर होती हैं)। लेकिन जय को तो कभी भी कहीं भी ले चलो,,, हमेशा तैयार मिलता है। लेकिन इस बार नटखट जय को भी घर ही छोड़ना पड़ा। बिना जिया के उसे साथ ले जाना हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि उसे भी अपना साथ अपनी जिया दीदी के साथ ही मिलता है सो इस बार का सफर केवल अपना था।    हम जा रहे थे चैलूसेंण। नाम कुछ अलग सा लगा होगा, शायद किसी ने पहली बार ही सुना होगा लेकिन उत्तराखण्ड  के घुमंतू लोग इस जग

हिमालय बचाओ... ये हमारा है।

Image
हिमालय बचाओ... ये हमारा है।     4 सितम्बर को एक खबर छपी थी कि गंगोत्री ग्लेशियर पीछे खिसक रहा है।    "वर्ष 1935 से 2022 के बीच 87 साल में देश के बड़े ग्लेशियरों में से एक उत्तराखंड का गंगोत्री ग्लेशियर 1.7 किमी पीछे खिसक गया है।"   चौकनें वाली खबर तो थी ही लेकिन सबसे अधिक तो ये हमारे लिए चिंता की बात है। ये केवल एक ग्लेशियर की बात नहीं है ऐसा ही कुछ हाल लगभग हिमालयी राज्यों के ग्लेशियर के साथ भी है। अब तो लगभग हर साल कभी बाढ़ तो कभी सूखा और वनाग्नि की घटनाएं हो रही है।     हिमालय हमारे देश का ताज है। इसके अंगों (ग्लेशियर, पहाड़, नदी, जंगल, जमीन) को गलने से बचाना है क्योंकि यह केवल अध्यात्मिक केंद्र, या साहसिक खेल या केवल फिर रोमांच का स्थान भर ही नही है यह हमारी जीवन रेखा है क्योंकि इसके अथाह प्राकृतिक संसाधनों के चलते ही हम अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मनुष्य प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हिमालय पर निर्भर है। देश के 65 प्रतिशत लोगों के लिए पानी की आपूर्ति यही हिमालय करता है और साथ ही रोज रोटी का प्रबंध भी।     लेकिन हम अपनी धरोहर और अपने प्राकृतिक संसाधनों का बे लगाम

Happy Teachers Day

Image
  Happy Teachers Day    कहते हैं जो सिखाए वही गुरु है और मनुष्य के अंदर सीखने का गुण हो तो उसे जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य अपने पास बहुत से गुरुजन पाता है जहाँ वो दूसरों से कुछ न कुछ सीखता है। घर से, परिवार से, विद्यालय से, साथ से, समाज से, इस प्रकृति से हम हमेशा कभी न कभी किसी न किसी रूप में कुछ तो सीखते ही है इसलिए सम्मान तो सभी के लिए होना चाहिए लेकिन जो शिक्षा गुरुकुल में अक्षर ज्ञान और अनुशासन के साथ हमें अपने शिक्षकों द्वारा मिलती है वो बहुत अनमोल होती है इसीलिए उन शिक्षकों के लिए एक दिन सम्मान के साथ धन्यवाद का भी।      5 सितम्बर को शिक्षक दिवस है तो सभी अपने गुरुजन को प्रणाम करते हैं। अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करते हैं। स्कूल कॉलेज में तो शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाता है और कई भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन समर्पित होता है शिक्षकों के लिए जिन्होंने अपने ज्ञान से हमें एक कोमल पौध से एक वृक्ष बनाया।    भारत में गुरु का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। भारत की पहचान ही यहाँ की संस्कृति और सभ्यता है और हमारी संस्कृति क