Posts

Showing posts with the label benefitsofwater

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

पानी पिएं और वजन घटाएं Drink water and lose weight

Image
पानी पिएं और वजन घटाएं   आज किसी अभिनेता से पूछो या किसी सेलेब्रिटी से डॉक्टर की सलाह लो या फिर बड़े बुजुर्गों का नुस्खा। एक बात सभी के साथ बड़ी सामान्य है की सभी एक राय में सहमत हैं कि पानी के भरपूर सेवन से हमारा स्वास्थ्य बना रहता है। जब भी कभी बुखार या कोई संक्रमण होता है तो यही परामर्श दिया जाता है कि खूब पानी पियो। कोरोना कीइस महामारी में भी संक्रमण के समय रोगी को 3 से 4 लीटर पानी पीने की सलाह दी गई थी।     कुछ दिन पहले आपने भी शायद एक वीडियो देखा होगा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का। इस सुप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस में अपने सामने से कार्बोनेटेड पेय (कोक) को दूर करते हुए पानी पीने का बढ़िया संदेश दिया था। अब इससे कंपनी को तो कई हजार करोड़ का नुकसान तो हुआ होगा लेकिन कई करोड़ लोगों को पानी पीने का संदेश भी मिला।      हमारे शरीर का 70% भाग पानी ही है और यह शरीर का तापमान भी नियंत्रित रखता है। पानी पीना शरीर के लिए अति उत्तम है और पानी की उचित मात्रा से रोग का नाश तो होता ही है साथ ही शरीर स्वस्थ भी बना रहता है। आज के समय...