Posts

Showing posts with the label reducebellyfat

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

पेट की चर्बी (Belly Fat) घटाने का पंचयोगासन(केवल 15 मिनट)PanchYogasana to reduce belly fat (15 minutes only)

Image
पेट की चर्बी (Belly Fat) घटाने का पंचयोगासन PanchYogasana to reduce belly fat (15 minutes only) प्रतिदिन 15 मिनट: स्वस्थ पेट और लचीली कमर के लिए    स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन आज के समय का सबसे बड़ा धन है और यह धन भला किसे नहीं चाहिए। शायद यही कारण है कि आज योग को पूरा विश्व अपनी जीवनशैली का एक अंग बना रहा है तभी तो हर साल 21 जून को विश्व के करोड़ों लोग एक साथ विश्व योग दिवस मनाते हैं।      वैसे तो मैं प्रतिदिन ही 40 से 45 मिनट योग और व्यायाम करती हूं जिसमें मैं अपने पूरे शरीर का ध्यान रखती हूं लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद से शरीर में कुछ बदलाव भी आए। इसीलिए मेरे लिए 15 मिनट का योग के आसन केवल पेट की चर्बी कम करने के लिए और उचित पाचन के लिए करना आवश्यक हो गया है।       बता दें कि व्यस्त और आधुनिक जीवनशैली में भी अगर हम अपने 15 मिनट भी योग को देते हैं तो इसका लाभ हम शीघ्र ही स्वयं अनुभव करेंगे। अगर संतुलित आहार के साथ इन योगासनों का अभ्यास किया जाता है तो हमें निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।    ...