Posts

Showing posts with the label ठंडक वाले योग

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

गर्मी में ठंडक देने वाले योग

Image
  गर्मी में ठंडक देने वाले योग  गर्मियों का मौसम है तो गर्मी होगी ही लेकिन जब पृथ्वी का तापमान ही औसत से अधिक होना आरंभ हो जाए तो गर्मी का भीषण होना स्वाभाविक है। हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर प्रकृति के साथ मानव की अनावश्यक छेड़छाड़ होगी तो उसका असर किसी न किसी रूप में दिखेगा ही। फिर भी प्रकृति तो माँ है,"मदर नैचर" है, इसीलिए प्रकृति हमें सिखाती है कि विपरीत परिस्थिति में भी स्वयं का संतुलन किस प्रकार किया जाए बस प्रकृति को समझना आवश्यक है। तभी तो प्रकृति माँ हमें योग भी सिखाती है।    अब जैसे योग का अर्थ केवल मन, मस्तिष्क, शरीर तक ही सीमित नहीं है अपितु मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य (adjustment) भी है इसीलिए गर्मियों में शरीर के ताप का संतुलन भी योग के द्वारा संभव है।    बाहर चाहे कितनी भी गर्मी हो लेकिन प्राकृतिक तरीके से शरीर को ठंडा करने का आसान सा उपाय है, शीतली, शीतकारी एवं भ्रामरी प्राणायम। केवल दस मिनट के इन योग से शरीर के अंदर की ताप को नियंत्रित कर सकते हैं जिससे गर्मी में मिलेगा आराम... शरीर को ठंडक देने वाले त...