Posts

Showing posts with the label New Year's Resolutions

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

New Year.. New Resolution 2025

Image
New Year's Resolutions  नये साल के नये संकल्प   जनवरी से वर्ष आरम्भ हुआ और हम चलते चलते अब वर्ष के अंतिम दिनों में भी आ गए हैं। इन बारह माह की यात्रा जब जनवरी से आरम्भ होती है तब लगता है कि अभी तो बहुत समय है लेकिन दिसंबर के आते ही मन अपने आप ही बड़बड़ाने लगता है कि "साल कब बीत गया, पता ही नही चला।" तब लगता है कि इस वर्ष का कुछ काम अभी छूट गया है और कई बार तो लगता है कि कुछ काम का तो श्री गणेश भी नहीं किया बस उन्हें करने का सोचा ही था।    लेकिन वर्ष के जाते जाते मन में विश्वास भी जागता है कि जो काम छूट गये हैं या अभी अधूरे है या फिर जो आरम्भ ही नही हुए, वे सभी कार्य नव वर्ष में अवश्य ही पूरे कर दिये जाएंगे।    इसी सोच के साथ मन एक नई उड़ान भरने लगता है और हम एक बार फिर से नव् वर्ष के स्वागत की तैयारी में लग जाते है।    वर्ष का आरम्भ होना एक ऐसा समय होता है जब मन प्रफुल्लित होकर नई कल्पनाओं का सृजन करने लगता है। इस सकारात्मकता का अनुभव हमें अपने आस पास की नई ऊर्जा से होता है जो हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हम इसी ऊर्जा के माध्यम से आगे बढ़त...