Posts

Showing posts with the label save yourself from stale food

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

थोड़ा खाएं पर ताज़ा खाएं।

Image
थोड़ा खाएं पर ताज़ा खाएं। हम सभी को ज्ञात है कि गर्मियों में खानपान जितना सादा, सुपाच्य और हल्का हो उतना ही अच्छा है और भोजन ताजा खाया जाए वो ही स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है। किंतु फिर भी हम लोग कई बार अपनी आदतों या अपने आलस या फिर समय की कमी या फिर अन्य कारणों से बासी भोजन करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।    क्योंकि ताज़े भोजन में हमें जो पोषक तत्व मिलते हैं वो बासी भोजन से नहीं मिलते। उनसे केवल पेट भरा जा सकता है, स्वस्थ शरीर नहीं। इसके उलट बासी खाने से कई प्रकार के उदर (पेट) रोग हो जाते हैं। इसलिए थोड़ा खाओ लेकिन ताज़ा खाओ। बासी खाना किसे माना जाए: बचा हुआ खाना (leftover food) कुछ समय के बाद बासी कहलाता है साथ ही हम कह सकते हैं कि पकाए हुए भोजन के 3 घंटे के बाद जो बचा हुए खाना हो उसे बासी मान लेना चाहिए। सुबह की बनाई सब्जी दोपहर में खाने पर बासी मानी जाती है। यानी की एक पहर के बाद भोजन बासी हो जाता है।   क्यों न करें बासी भोजन का सेवन:    ताजे भोजन करने से आवश्यक पोषक तत्व और विटामिंस शरीर को मिलते हैं जबकि इसी भोजन...