संदेश

प्रकृति की सैर के लाभ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावन विशेष: शिव के प्रिय..

चित्र
सावन विशेष: भगवान  शिव के प्रिय कौन हैं?  जानिए   सावन आये और शिव का नाम न हो!! ऐसा कैसा हो सकता है। जैसे सावन की बारिश से धरती का वातावरण साफ और शुद्ध हो जाता है वैसे ही सावन में शिव के नाम से ही मन भी निर्मल होने लगता है। सावन माह की बारिश में हर वनस्पति अपने वृद्धिकाल में होती है इसलिए धरती का कोना कोना हरियाली से भरा रहता है और जब प्रकृति अपने इस सुंदर रूप में होगी तो मन का चंचल होना स्वाभाविक है। ऐसे में जहां मन अस्थिर होता है वहीं सावन में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए शिव का ध्यान किया जाता है। ऐसे में प्रकृति स्वयं हमारे  मानसिक नियंत्रण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए हमें भगवान शिव के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करती है और फिर हम सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना में लग जाते हैं चूंकि प्रकृति स्वयं शिवा अर्थात पार्वती है जो शिव का ही भाग है इसलिए प्रकृति के साथ पूरा वातावरण ही शिवमय हो जाता है और हमारा मन भी शिव में लीन होने लगता है।   हिंदू धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव को समर्पित इस विशेष काल में शिव नाम से ही मा...

एक छोटा सा ब्रेक

चित्र
  एक छोटा सा ब्रेक    ऑफिस हो या घर दिन भर किसी न किसी काम के चलते शरीर और मन कई बार टूट जाता है ऐसे में अपने व्यस्त जीवन शैली से "एक छोटा सा ब्रेक" हमें एक नई ऊर्जा से भर देता है।    घर से बाहर छुट्टी बिताना हमेशा से ही मन मस्तिष्क को तरोताज़ा करता है और अगर हम यही समय प्रकृति के साथ गुज़ारे तो सकारात्मक प्रभाव आप स्वयं ही जान सकते हैं। भले ही यह समय केवल कुछ घंटों का हो या एक-दो दिन का लेकिन यह समय अपनी थकान को दूर करने के लिए उपयुक्त होता है। और अब तो बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां भी दो चार दिन की ही बाकी हैं इसलिए जो लोग अभी भी छुट्टी मनाने घर से बाहर नहीं निकले हैं तो इसी बहाने से निकल जाइये। चाहे किसी अपनों से मिलने या फिर किसी जगह को देखने। यकीन मानिए ये "छोटा सा ब्रेक" आपकी भागती दौड़ती दिनचर्या को थोड़ी देर के लिए पॉज (रोक) तो करेगा लेकिन आगे बढ़ने की गति को भी अवश्य बढ़ा देगा।  छुट्टियों में घर से बाहर घूमने के लाभ:  1- तनाव कम करने के लिए: तनाव कम करने का सबसे अच्छा उपाय पैदल चलना है। वो भी "नैचर वॉक" प्रकृति के साथ की गई पैद...