Posts

Showing posts with the label change your thought

शांत से विकराल होते पहाड़...

Image
शांत से विकराल होते पहाड़...   क्या हो गया है पहाड़ में?? शांत और स्थिरता के साथ खड़े पहाड़ों में इतनी उथल पुथल हो रही है कि लगता है पहाड़ दरक कर बस अब मैदान के साथ में समाने वाला है। क्या जम्मू, क्या उत्तराखंड और क्या हिमाचल! दोनों जगह एक सा हाल! कभी बादल फटने से तो कभी नदी के रौद्र् रूप ने तो कभी चट्टानों के टूटने या भू धंसाव से ऐसी तबाही हो रही है जिसे देखकर सभी का मन विचलित हो गया है। प्रकृति के विनाशकारी स्वरुप को देख कर मन भय और आतंक से भर गया है। इन्हें केवल आपदाओं के रूप में स्वीकार करना गलती है। असल में ये चेतावनी है और प्रकृति की इन चेतावनियों को समझना और स्वयं को संभालना दोनों जरूरी है।     ऐसा विकराल रूप देखकर सब जगह हाहाकार मच गया है कि कोई इसे कुदरत का कहर तो कोई प्रकृति का प्रलय तो कोई दैवीए आपदा कह रहा है लेकिन जिस तेजी के साथ ये घटनाएं बढ़ रही है उससे तो यह भली भांति समझा जा सकता है कि यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदाएं हैं जो प्राकृतिक रूप से बरस पड़ी हैं।    और यह कोई नई बात नहीं है बहुत पहले से कितने भू वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और ...

हाउसकीपिंग: शौच नहीं सोच की सफाई

Image
हाउसकीपिंग: शौच नहीं सोच की सफाई    भारत में आज भी बहुत से लोगों की मानसिकता है कि होटल में हाउस कीपिंग का अर्थ है ........का काम। शायद ये शब्द सुनकर किसी वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस भी पहुंचे क्योंकि अब सुप्रीम कोर्ट में भी इस पद का नाम सुपरवाइजर कर दिया है। लेकिन हम हैं कि अभी भी अपने दिमाग से हाउसकीपिंग के प्रति नकारात्मक विचारों का सफाया नहीं कर पा रहे हैं। कहाँ हम लोग चाँद पर रहने की बात सोच रहे हैं और कहाँ अभी भी किसी पिछड़े जमाने की सोच को लादे हुए हैं! !       तभी तो आज भी अधिकतर लोग होस्पिटालिटी क्षेत्र में काम करने वाले हाउस कीपर्स को केवल एक सफ़ाईकर्मी से अधिक नहीं सोच पाते हैं, उनकी सामान्य सोच हाउसकीपर को केवल झाड़ू पोछे लगाने वाले लोग समझते हैं। जबकि हाउसकीपिंग होटल का एक बहुत ही महतवपूर्ण विभाग है और उसका काम करने वाले लोग (हाउसकीपर) होटल का महत्वपूर्ण अंग। जिसके बिना किसी भी होटल की कल्पना असंभव है।     लोगों के लिए भले ही यह केवल साफ सफाई से अधिक कुछ न हो लेकिन यकीन मानिये हाउसकीपर की सोच साफ सफाई से कहीं अधिक अप...