संदेश

Hill's etiquettes लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावन विशेष: शिव के प्रिय..

चित्र
सावन विशेष: भगवान  शिव के प्रिय कौन हैं?  जानिए   सावन आये और शिव का नाम न हो!! ऐसा कैसा हो सकता है। जैसे सावन की बारिश से धरती का वातावरण साफ और शुद्ध हो जाता है वैसे ही सावन में शिव के नाम से ही मन भी निर्मल होने लगता है। सावन माह की बारिश में हर वनस्पति अपने वृद्धिकाल में होती है इसलिए धरती का कोना कोना हरियाली से भरा रहता है और जब प्रकृति अपने इस सुंदर रूप में होगी तो मन का चंचल होना स्वाभाविक है। ऐसे में जहां मन अस्थिर होता है वहीं सावन में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए शिव का ध्यान किया जाता है। ऐसे में प्रकृति स्वयं हमारे  मानसिक नियंत्रण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए हमें भगवान शिव के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करती है और फिर हम सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना में लग जाते हैं चूंकि प्रकृति स्वयं शिवा अर्थात पार्वती है जो शिव का ही भाग है इसलिए प्रकृति के साथ पूरा वातावरण ही शिवमय हो जाता है और हमारा मन भी शिव में लीन होने लगता है।   हिंदू धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव को समर्पित इस विशेष काल में शिव नाम से ही मा...

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा के नियम

चित्र
उत्तराखंड: चार धाम/पहाड़ी यात्रा के नियम उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का आरंभ हो चुका है। यह एक ऐसा समय है जब सनातन धर्म से संबंधित प्रत्येक व्यक्ति इस यात्रा का अनुभव करना चाहता है। यह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है जिसके लिए कहा जाता है कि मनुष्य को अपने जीवनकाल में एक बार तो अवश्य ही चार धाम यात्रा करनी चाहिए। लेकिन आज के समय में यह यात्रा केवल तीर्थ यात्रा ही नहीं अपितु बहुत लोगों के लिए रोमांचक, साहसिक, जिज्ञासा, रहस्य, शांति और ध्यान केंद्रित यात्रा है। किंतु आज के समय देखा गया है इससे भी आगे कुछ लोगों के लिए यह यात्रा केवल उनकी पिकनिक की भाँति है जहाँ वे खुलकर मौज,मस्ती मज़ा, मज़ाक, शरारत, उत्पात, माँस मदिरा, फूहड़ गीत संगीत और अय्याशी की यात्रा करते हैं।  सभी को यह ध्यान में रखना चाहिए कि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा जप, तप और दान के लिए होती है। जहाँ पर किया गया पुण्य मोक्ष के द्वार खोलता है और यहाँ किया गया किसी भी प्रकार का गलत काम उस व्यक्ति को रोग, दोष और अनिष्ट का भागीदार बनाता है।    पहाड़ की इस तीर्थ यात्रा पर भले ही पहल...