संदेश

सूक्ष्म योग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावन विशेष: शिव के प्रिय..

चित्र
सावन विशेष: भगवान  शिव के प्रिय कौन हैं?  जानिए   सावन आये और शिव का नाम न हो!! ऐसा कैसा हो सकता है। जैसे सावन की बारिश से धरती का वातावरण साफ और शुद्ध हो जाता है वैसे ही सावन में शिव के नाम से ही मन भी निर्मल होने लगता है। सावन माह की बारिश में हर वनस्पति अपने वृद्धिकाल में होती है इसलिए धरती का कोना कोना हरियाली से भरा रहता है और जब प्रकृति अपने इस सुंदर रूप में होगी तो मन का चंचल होना स्वाभाविक है। ऐसे में जहां मन अस्थिर होता है वहीं सावन में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए शिव का ध्यान किया जाता है। ऐसे में प्रकृति स्वयं हमारे  मानसिक नियंत्रण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए हमें भगवान शिव के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करती है और फिर हम सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना में लग जाते हैं चूंकि प्रकृति स्वयं शिवा अर्थात पार्वती है जो शिव का ही भाग है इसलिए प्रकृति के साथ पूरा वातावरण ही शिवमय हो जाता है और हमारा मन भी शिव में लीन होने लगता है।   हिंदू धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव को समर्पित इस विशेष काल में शिव नाम से ही मा...

योग दिवस का आरंभ, सूक्ष्म योग से!!

चित्र
योग दिवस पर करें योग का आरंभ, सूक्ष्म योग से!!  केवल 15 मिनट योग, शरीर को बल और ऊर्जा देने के लिए!!  (15 minutes Yoga)      21 जून का दिन आ रहा है यानी कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आ रहा है। यानी कि वर्ष का सबसे लंबा दिन जो हमें प्रेरणा देता है कि दीर्घायु के लिए योग से जुड़े क्योंकि योग के साथ ही हम रोग और शोक (मानसिक दुख) दोनों से लड़ने के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं।    ये तो सभी मानते हैं कि आजकल की जीवन शैली में बिना किसी चिंता या तनाव के रहना मुश्किल है तो क्यों न योग की सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी स्थिति को बेहतर बनाए।    वैसे तो योग बहुत से लोगों ने अपनाया है लेकिन अभी भी बहुत से लोग हैं जो योग सुनते हैं, देखते हैं किंतु करते नहीं हैं। अब कारण चाहे जो भी हो लेकिन यह दिन है नई शुरुआत का। तो आप भी आरंभ करें सूक्ष्म योग क्रिया/सूक्ष्म व्यायाम से।  सूक्ष्म योग क्रिया व्यायाम क्या है...   ये भी योगासन का एक भाग है जिसका कार्य शरीर के आंतरिक अव्यवो (internal component) को सूक्ष्मता से संतुलित करना है। ये हमारे शरीर क...