क्योंकि बहु भी तो सास बनेगी…

चित्र
क्योंकि बहु भी तो सास बनेगी... माँ, आज घर लौटते हुए थोड़ी देर हो जायेगी... आईने में लिपस्टिक लगाते हुए रंजना ने अपनी सास लता से कहा। क्यो?? आज कुछ खास है क्या??  माँ, वो आज ऑफिस मे सिन्हा जी की रिटायरमेंट पार्टी है और आपको तो पता ही है कि ऑफिस में इसकी  जिम्मेदारी मेरी रहती है। इसलिए आज जल्दी जा रही हूँ ताकि पार्टी के साथ साथ अपना ऑफिस का काम भी जल्दी निपटा लूं।  गाड़ी की चाबी थामे रंजना तेजी से बाहर निकलती है...   अरे,नाश्ता तो कर ले...  नाश्ता वही कर लूंगी... अच्छा तो कम से कम कुछ फल तो ले जा और सुन, इन्हें याद से खा लेना। काम के चक्कर में भूल मत जाना।(रंजना के बैग में फल का डिब्बा डालते हुए लता बड़बड़ाते हुए कहती है ) हमेशा जल्दी में रहती है ये लड़की.. हाँ हाँ पक्का, चलो बाय मां,  बाय दादी।  बाय मां,  बाय दादी, उन्हु। (आंगन मे बैठी दादी ने नाक सिकोड़कर कहा।) न जाने क्या हो गया है आज कल की बहुओं को। न कोई शर्म न कोई लाज। ये मर्दाना कपड़े पहनो, गाड़ी दौड़ाओ, रात को घर देर से आओ और ऊपर से चूल्हा चौके की तो बात ही न करो इनसे।   आजकल की बहुओं को चा...

कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।

कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।

 ये सुबह सुबह अदरक वाली चाय की चुस्कियां लेना और फ़िर अख़बार पढ़कर दुनिया जहान के खबरें पढ़ लेना। 
मेरे नसीब में कहाँ, फ़िर भी .... कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।। 
जैसे
सुबह का दूध लेना, फिर पड़ोसन से मिलना और सुबह की राम राम के साथ ही पूरी सोसाइटी का हाल जान लेना।
 कुछ पडोसन की सुनना और फिर कुछ अपनी सुना आना ...
कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।।
तुम्हरा, सिर के मेहमनो को तेल जेल से सेट करना, मखमली क्रीम से चेहरे को रगड़ना, वो खुश्बू वाले इत्र के साथ रौब से टाई और फ़िर घड़ी पहनना ।
मेरे नसीब में कहाँ, फ़िर भी .... कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।।
जैसे
उलझे हुए बालों का ही झट से जूड़ा बना लेना, दो दिन की पुरानी बिंदिया को माथे पे फिर से सजा देना। 
लाल-हरी चूड़ी और पायल को ही अपना सोलह सिंगार समझ लेना ...
कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।। 
वो दफ्तर से घर आना और सीधे रिमोट पे कब्जा कर लेना, 
टेबल पर पैर रख सोफे में बैठ जाना और फिर तीन घंटों तक लगातार मैच या बहस देखना,
तुम्हारा घर के काम से बचना, बच्चों के साथ वीडियो गैम्स खेलना और facebook- instagram से दोस्त बनाना..
मेरे नसीब में कहाँ, फ़िर भी .... कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।। 
 जैसे
रसोई की खिड़की से पडोस को ताक लेना, वो छोटी सी रसोई में जमकर पसीना बहाना। 
Fb-Ig ना सही लेकिन रोटी बनाते हुए अपने मायके बात कर लेना और सब्जी छोंकते हुए भी whatsapp के जोक्स पढ़ लेना..
कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।।
तुम्हारा हर समय यूँ मुसकुराना, ऑफिस की टेंशन को भी कभी घर ना लाना..
ये फीस, ये बिल, ये टैक्स, ये ईएमआई, 
और ना जाने किस किस चीज़ की भरपाई...
सब अकेले ही कर जाना 
और सोते सोते भी नींद में कुछ न कुछ बड़बड़ाना। 
सब काम तुम अकेले ही किये जा रहे हो, 
मैं भी तुम्हारे साथ हूँ, ये क्यों भुलाय जा रहे हो। 
कुछ तो मेरे नसीब के लिए भी छोड़ देना... 
ताकि कल जब मिलो तो, तुम भी प्यार से कह देना... 
कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।। 
कुछ तो आप से ही सीखा है जनाब…।। 

(Image source:clipart-library.com) 
एक- Naari

टिप्पणियाँ

  1. You know what I like about your writing Reena it is the fact that you convey the most sensitive and touching words in the most un dramatic way.You are a writing champ in making.
    Men in our life are so underestimated.. They may not always say the words you want them to say , may not do things the way you want them to do yet they will do everything in their might for you and the families happiness everyday in their own way.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरे ब्रदर की दुल्हन (गढ़वाली विवाह के रीति रिवाज)

उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा (Jhangora: Indian Barnyard Millet)

अहिंसा परमो धर्म: