सावन विशेष: शिव के प्रिय..

चित्र
सावन विशेष: भगवान  शिव के प्रिय कौन हैं?  जानिए   सावन आये और शिव का नाम न हो!! ऐसा कैसा हो सकता है। जैसे सावन की बारिश से धरती का वातावरण साफ और शुद्ध हो जाता है वैसे ही सावन में शिव के नाम से ही मन भी निर्मल होने लगता है। सावन माह की बारिश में हर वनस्पति अपने वृद्धिकाल में होती है इसलिए धरती का कोना कोना हरियाली से भरा रहता है और जब प्रकृति अपने इस सुंदर रूप में होगी तो मन का चंचल होना स्वाभाविक है। ऐसे में जहां मन अस्थिर होता है वहीं सावन में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए शिव का ध्यान किया जाता है। ऐसे में प्रकृति स्वयं हमारे  मानसिक नियंत्रण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए हमें भगवान शिव के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करती है और फिर हम सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना में लग जाते हैं चूंकि प्रकृति स्वयं शिवा अर्थात पार्वती है जो शिव का ही भाग है इसलिए प्रकृति के साथ पूरा वातावरण ही शिवमय हो जाता है और हमारा मन भी शिव में लीन होने लगता है।   हिंदू धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव को समर्पित इस विशेष काल में शिव नाम से ही मा...

मेरी बेटी,,,, पगलाई सी




मेरी बेटी,,,, पगलाई सी
मेरी बेटी आज घबराई हुई सी लग रही है,
ऑनलाइन के क्लास लेते लेते कुछ पगलाई लग रही है
हंसती मुस्कुराती नाचती गाती थी जो मेरी गुड़िया
आज लैपटॉप ओर मोबाइल के फेर में उलझाई लग रही है बैटरी प्रॉब्लम, नेटवर्क प्रॉब्लम कभी कभी माइक प्रॉब्लम, ऐ सी रुकावटों की परेशानियां अपनी मैडम को भी समझाए जा रही है
हिस्ट्री जियोग्राफी साइंस अब तो खुद ही पढ़ती है
एनक लगाकर कठिन प्रश्नों के उत्तर भी तो अब स्वयं बनाए जा रही है
खुश रहूं मैं या अब मैं करूं चिंता ये पता नहीं मुझको
साथी सहेली छूट गए अब गूगल ही से खेल रही है
वर्चुअल होती दुनिया में मेरी बेटी अपने ही बचपन से पराई हो रही है
ऑनलाइन के क्लास लेते लेते कुछ पगलाई लग रही है

टिप्पणियाँ

  1. अपने आप लैपटॉप या फोन पे बातें करते हुए मेरी बेटी जैसे बहुत से बच्चे, ,ये दृश्य और हालात सभी के साथ एक जैसे हैं। ।

    जवाब देंहटाएं
  2. This is my favorite post uptil now. So beautifully you hv captured what all parents n children are going through. Let's hope normal schooling becomes a reality soon.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरे ब्रदर की दुल्हन (गढ़वाली विवाह के रीति रिवाज)

उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा (Jhangora: Indian Barnyard Millet)

ननिहाल का आनंद