नव वर्ष की तैयारी, मानसिक दृढ़ता के साथ

Image
नव वर्ष में नव संकल्प: मानसिक दृढ़ता New Year's Resolutions: Mental Strength/Resilience   यह साल जितनी तेजी से गुजरा उतनी ही तेजी के साथ नया साल आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि एक साल तो जैसे एक दिन की तरह गुजर गया। मानो कल की ही तो बात थी और आज एक वर्ष भी बीत गया!   हर वर्ष की भांति इस वर्ष के अंतिम दिनों में हम यही कहते हैं कि 'साल कब गुजरा कुछ पता ही नहीं चला' लेकिन असल में अगर हम अपने को थोड़ा सा समय देकर साल के बीते दिनों पर नजर डालें तो तब हम समझ पाएंगे कि सच में इस एक वर्ष में बहुत कुछ हुआ बस हम पीछे को भुलाकर समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं।    इस वर्ष भी सभी के अपने अलग अलग अनुभव रहे। किसी के लिए यह वर्ष सुखद था तो किसी के लिए यह वर्ष दुखों का सैलाब लेकर आया। सत्य भी है कि इस वर्ष का आरंभ प्रयागराज के महाकुंभ से हुआ जहां की पावन डुबकी से मन तृप्त हो गया था तो वहीं प्राकृतिक आपदाओं और आतंकी घटनाओं से मन विचलित भी था। इस वर्ष की ऐसी हृदय विदारक घटनाओं से मन भय और शंकाओं से घिरकर दुखी होने लगता है लेकिन आने वाले वर्ष की मंगल कामनाओं के लिए मन को मनाना ...

मेरी बेटी,,,, पगलाई सी




मेरी बेटी,,,, पगलाई सी
मेरी बेटी आज घबराई हुई सी लग रही है,
ऑनलाइन के क्लास लेते लेते कुछ पगलाई लग रही है
हंसती मुस्कुराती नाचती गाती थी जो मेरी गुड़िया
आज लैपटॉप ओर मोबाइल के फेर में उलझाई लग रही है बैटरी प्रॉब्लम, नेटवर्क प्रॉब्लम कभी कभी माइक प्रॉब्लम, ऐ सी रुकावटों की परेशानियां अपनी मैडम को भी समझाए जा रही है
हिस्ट्री जियोग्राफी साइंस अब तो खुद ही पढ़ती है
एनक लगाकर कठिन प्रश्नों के उत्तर भी तो अब स्वयं बनाए जा रही है
खुश रहूं मैं या अब मैं करूं चिंता ये पता नहीं मुझको
साथी सहेली छूट गए अब गूगल ही से खेल रही है
वर्चुअल होती दुनिया में मेरी बेटी अपने ही बचपन से पराई हो रही है
ऑनलाइन के क्लास लेते लेते कुछ पगलाई लग रही है

Comments

  1. अपने आप लैपटॉप या फोन पे बातें करते हुए मेरी बेटी जैसे बहुत से बच्चे, ,ये दृश्य और हालात सभी के साथ एक जैसे हैं। ।

    ReplyDelete
  2. This is my favorite post uptil now. So beautifully you hv captured what all parents n children are going through. Let's hope normal schooling becomes a reality soon.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेरे ब्रदर की दुल्हन (गढ़वाली विवाह के रीति रिवाज)

उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा (Jhangora: Indian Barnyard Millet)

अहिंसा परमो धर्म: