संदेश

सावन विशेष: शिव के प्रिय..

चित्र
सावन विशेष: भगवान  शिव के प्रिय कौन हैं?  जानिए   सावन आये और शिव का नाम न हो!! ऐसा कैसा हो सकता है। जैसे सावन की बारिश से धरती का वातावरण साफ और शुद्ध हो जाता है वैसे ही सावन में शिव के नाम से ही मन भी निर्मल होने लगता है। सावन माह की बारिश में हर वनस्पति अपने वृद्धिकाल में होती है इसलिए धरती का कोना कोना हरियाली से भरा रहता है और जब प्रकृति अपने इस सुंदर रूप में होगी तो मन का चंचल होना स्वाभाविक है। ऐसे में जहां मन अस्थिर होता है वहीं सावन में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए शिव का ध्यान किया जाता है। ऐसे में प्रकृति स्वयं हमारे  मानसिक नियंत्रण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए हमें भगवान शिव के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करती है और फिर हम सभी भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना में लग जाते हैं चूंकि प्रकृति स्वयं शिवा अर्थात पार्वती है जो शिव का ही भाग है इसलिए प्रकृति के साथ पूरा वातावरण ही शिवमय हो जाता है और हमारा मन भी शिव में लीन होने लगता है।   हिंदू धर्म में माना जाता है कि भगवान शिव को समर्पित इस विशेष काल में शिव नाम से ही मा...

उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा (Jhangora: Indian Barnyard Millet)

चित्र
उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा   गहत (कुलथ) का फाणू, भटवाणी, बाड़ी, झोली, कढ़ी, डुबका, आलू के गुटके, कद्दू का रैठू, काखड़ी का रैला, चैंसू, कंडाली का साग, पिंडालू के पत्तों की काफली, आलू का झोल, आलू/ मूली की थिंच्वाणी, तिल/भंगलू की चटनी,कचमोली, कद्दू की सब्जी, झंगोरे की खीर, अरसा, सिंगौड़ी . ... नाम तो सुने ही होंगें आपने। हाँ, ये नाम उनके लिए नये हो सकते हैं जो उत्तराखंड से नहीं है। बता दे कि ये सारे नाम है उत्तराखंडी व्यंजनों के। इनके तीखे, खट्टे और मीठे स्वाद का तो हर पहाड़ी दीवाना है। अगर आप उत्तराखंड से हैं और अगर इनमें से एक पकवान भी आपके जिव्हा तक नहीं पहुँचा है तो मैं तो ये समझूँगी कि आप उत्तराखंड में सिर्फ रह रहे हैं आप उत्तराखंडी नहीं हैं।     वैसे तो हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान होती है, वहाँ का रहन सहन, वहाँ की वेशभूषा, वहाँ का खान पान का अपना अलग महत्व होता है। ऐसे ही उत्तराखंड के लोगों का खान पान भी बहुत साधारण किंतु स्वास्थ्यवर्धक होता है। उत्तराखंड में गेंहू, धान, मंडुआ, झंगोरा, दाल, कौणी, चीणा नामक अनाज की खेती होती रही है, लेकिन आज का ये ले...

चेतावनी...(प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा)

चित्र
         पहाड़ यूं ही नहीं बनें है, इनकों बनने में समय लगता है। ये एक ऐसी भूवैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें वर्षों लग जाते हैं। पृथ्वी के अंदर तो हलचल होती ही रहती है, कभी ज्वालामुखी से तो कभी पृथ्वी की प्लेटों के आपस के टकराव से ही पहाड़ बनते हैं। ये सभी कारक मिलकर पहाड़ को कई फीट ऊँचा तो बना देते हैं लेकिन मौसम और आसपास की जलवायु के कारणों से इनकी ऊँचाईयां घटती भी है।    हम तो अपनी आम जिंदगी में यही मानते हैं कि जो शक्तिशाली हो, कठिन हो, स्थिर हो, विशाल और भारी हो पहाड़ है। तभी तो हम अपनी दिनचर्या में भी कितनी बार पहाड़ की संज्ञा दे देते हैं, जैसे, पहाड़ टूटना, पहाड़ उठाना, पहाड़ से टक्कर लेना, पहाड़ खोदना इत्यादि। अब जब हमें ये पता है कि पहाड़ अपने आप में कितना जटिल और कठिन है तब हमें यह भी मानना होगा कि इन पहाड़ों पर रहने वाले लोगों का जीवन कितना कठिन होता होगा। पहले तो चुनौती सिर्फ जीवनयापन के लिए होती थी लेकिन आज के समय में ये लोग तो जीवनरक्षा का जोखिम भी उठाय हुए हैं। यहाँ के लोगों के लिए जीवन सच में पहाड़ जैसा कठिन ही है। कभी भूस्ख...

मायका मतलब सेवा, सुख, स्मृति और सीख ।।

चित्र
मायका मतलब सेवा, सुख, स्मृति और सीख    पिछले लेख में मैंनें कहा था कि कुछ दिनों के लिए मैं भी मायके का सुख लेने जा रही हूँ। इसीलिए लेख लिखने का समय कम ही मिलेगा। अब जब मैं अपने घर वापस आ गई हूँ तो सोचा कुछ अपने माँ पिताजी के लिए भी लिखूँ।      कहते हैं कि गरीबी से बड़ी कोई बीमारी नहीं होती, लेकिन जब अपनी माँ को देखती हूँ तो तब लगता है कि बीमारी से बड़ी कोई गरीबी नहीं और इससे बड़ा कोई और दोष भी नहीं। गरीब सिर्फ पैसों से गरीब हो सकता है लेकिन बीमारी वाला तो स्वास्थ्य से, समय से, इच्छाओं से, प्रयास से, उम्मीदों से हर तरह से गरीब होता है। गरीब चाहे कितना भी गरीब क्यों न हो, फिर भी वो एक समय की रोटी के लिए सोचता भी है और प्रयास भी करता है लेकिन वहीं दूसरी ओर बीमारी एक ऐसी जड़ है जो इंसान का जीवन रस सुखाती रहती है और दीमक की तरह उसका शरीर को धीरे धीरे खाती भी रहती है।     पापा अमूमन कहते हैं कि गरीबी को बड़े ही पास से देखा है और डर लगता है कि कभी वो पहले जैसे दिन न आयें। लगता है कि शायद, वे अपने बचपन और किशोरावस्था के दिन को याद करते होंगें,...

नये साल में नये 'resolutions'

चित्र
               पिछला साल कोरोना काल के नाम ही रहा। बस एक होली ही ढंग से मना पाए थे कि कुछ ही दिनों बाद हमें भी धीरे-धीरे झटके लगने आरंभ हो गए। पहले तो समय रसोई में नये नये पकवानों के साथ बीता, फिर मन को संतोष दिया कि ये एक प्रकार का अनुभव है, जिसमें हम परिवार में एक साथ रहते हुए छुट्टीयां मना रहे हैं। फिर जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता गया, लॉकड़ाउन भी आगे खिसकता गया और तब न पकवान रास आये और न ही छुट्टियों का आनंद अनुभव हुआ और बस इसके साथ ही भयंकरता का अंदाजा भी लग गया। फिर तो आप सभी जानते ही हैं कि आपने अपने जीवन में क्या-क्या अनुभव लिया।      2020 तो बस कोरोना की भेंट चढ़ गया। पिछला साल बहुत से लोगों के लिए अच्छा नहीं गया, उन्हीं में से एक हम भी हैं और अगर आप एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं तो फिर तो आपको भी इसकी अच्छे से समझ होगी ही।    अब पिछला साल कैसा गया, क्यों हुआ, क्या हो सकता था, क्या सबक मिला, ये सब पुराना हो गया है। या यूँ कहे कि अब लोग उकता गए है, इन सबसे। अब तो नये साल में कुछ नया सोचने और करने का समय है और...

गणतंत्र दिवस...आओ थोड़ा शीश झुकाएं

चित्र
      जिस उद्योग की गति रफ्तार से भाग रही थी कोरोना काल के कारण उसी की चाल थोड़ी धीमी हो गई है और बहुत से साथी इससे प्रभावित भी हुए हैं इसीलिए गणतंत्र दिवस पर ये एक छोटी सी कविता मेरे उन साथियों के लिए है जो होटल और पर्यटन उद्योग से जुड़े हैं।  आओ थोड़ा शीश झुकाएं,            कुछ पल वंदे मातरम् गाएं।  छोड़ पुराने काले दिनों को,           नई आशा के दीप जलाएं।  रुकी चाल से फिर धीमी हुई,            अब चलो आगे बढ़ जाएं।  कुछ सोचें नवीन तो,             कुछ पुरानी सीढ़ी चढ़ जाएं।  महापुरषों को याद करें,              अपनी हिम्मत को पहचानें। साथी सभी अब मिलकर,              आओ थोड़ा शीश झुकाएं।  कुछ पल वंदे मातरम् गाएं ।               कुछ पल वंदे मातरम् गाएं।।  (Dedicated to Hotel &Tourism Industry) ...

ननिहाल का आनंद

चित्र
     ननिहाल नाम सुनते ही शायद आप भी अपने बचपन के दिन याद करते होंगें। सिर्फ ननिहाल का नाम आते ही कितने सारे रिश्ते जीवंत हो जाते हैं। इस शब्द को सुनते ही नाना, नानी, मौसी, मामा, भाई, बहन सब याद आ जाते हैं। सारी यादें ताजा हो जाती हैं। नाना नानी का दुलार, मामा मौसी का प्यार और भाई बहनों का आपस में खेल और तकरार सब के सब दृश्य आँखों के सामने दौड़ने लगते हैं कि किस प्रकार से धमा चौकड़ी किया करते थे।    वैसे तो सबको पता ही है कि ननिहाल का अर्थ है, नाना का घर, लेकिन बच्चों के लिए तो नाना के घर का मतलब है मौज मस्ती, आजादी, आनंद, शरारत, कहानियाँ, किस्से, लाड और दुलार।     असली ननिहाल तो हम बचपन में ही देखते हैं, जब गर्मियों की छुट्टियों में ननिहाल जाना होता था। जितनी उत्साही माँ अपने मायके जाने के लिए होती थी उससे कहीं अधिक आतुर तो बच्चें अपनी ननिहाल जाने के लिए होते थे। माँ को खुशी तो बस अपने माँ बापू जी और भाई बहन से मिलकर होती थी लेकिन हम बच्चों की खुशी तो नाना नानी से मिलने से अधिक तो ममेरे और मौसेरे भाई बहन से मिलने की होती थी और साथ ही स...

मिशन वैक्सीन,,,सावधानी फिर भी बाकी है,,,

चित्र
   आखिर वो दिन आ ही गया जिसकी प्रतिक्षा हमारा देश अप्रैल 2020 से कर रहा था। जब से कोरोना महामारी आयी है, तब से हर देश कोरोना बिमारी का तोड़, कोई दवाई या टीका का आविष्कार करने में जुटा हुआ था। यहाँ तक कि प्रमुख और शक्तिशाली देशों के बीच टीके को विकसित करने की होड़ भी लगी हुई थी। ऐसा मानों कि देश को टीका इसलिए विकसित नहीं करना है कि उसे अपने नागरिकों की चिंता है अपितु उसे तो विश्व में प्रथम श्रेणी में आना है। दुनिया में प्रतिस्पर्धा जो हो रही थी कि आखिर पहले कोरोना का टीका  विकसित कौन करेगा??      हालांकि स्पुतनिक-V (Sputnik-V), मॉडर्ना (Moderna), फ़ाइज़र/बायोएनटेक नामक कोरोना वैक्सीन को  रूस, अमेरिका, ब्रिटेन (Russia) जैसे विकसित देशों ने आपातकालीन स्थिति में टीका लगाने की अनुमति दे दी है। अब जब ये देश अपने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए तैयार है तो भला भारत कैसे पीछे छुट सकता है।    भारत की बात की जाय तो दो राय नहीं है कि लगभग साल भर से पहले ही कोरोना टीके का दूसरा और तीसरा विकास के चरण का परीक्षण और निरीक्षण भी हो गय...