थोड़ा कुमाऊँ घूम आते हैं...भाग-2

Image
थोड़ा कुमाऊँ घूम आते हैं...भाग- 2   पिछले लेख में हम हरिद्वार स्थित चंडी देवी के दर्शन करके आगे बढ़ रहे थे यानी कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से अब कुमाऊँ मंडल की सीमाओं में प्रवेश कर रहे थे बता दें कि उत्तराखंड के इस एक मंडल को दूसरे से जोड़ने के लिए बीच में उत्तर प्रदेश की सीमाओं को भी छूना पड़ता है इसलिए आपको अपने आप बोली भाषा या भूगोल या वातावरण की विविधताओं का ज्ञान होता रहेगा।     कुमाऊँ में अल्मोडा, नैनीताल, रानीखेत, मुक्तेश्वर, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ, पंत नगर, हल्दवानी जैसे बहुत से प्रसिद्ध स्थान हैं लेकिन इस बार हम केवल नैनीताल नगर और नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगे और साथ ही जिम कार्बेट की सफ़ारी का अनुभव लेंगे।   225 किलोमीटर का सफर हमें लगभग पांच से साढ़े पांच घंटों में पूरा करना था जिसमें दो बच्चों के साथ दो ब्रेक लेने ही थे। अब जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे थे वैसे वैसे बच्चे भी अपनी आपसी खींचतान में थोड़ा ढ़ीले पड़ रहे थे। इसलिए बच्चों की खींचतान से राहत मिलते ही कभी कभी मैं पुरानी यादों के सफर में भी घूम रही थी।     कुमाऊँ की मेरी ये तीसर

कल से पक्का...New Year Resolution

"कल से पक्का"...New Year Resolution

 
  "बस आज आखिरी, कल से पक्का" ... ये अमूमन मेरे जैसे बहुतों का हाल है। ऐसा बोलते बोलते पूरा साल कब खत्म हो गया पता ही नहीं चला। अब हम 2022 में कदम रख चुके हैं। पिछले साल के अनुभव चाहे जैसे भी रहे हों लेकिन नया साल सबके लिए हमेशा नए सपने और नई उम्मीदों भरा होता है। साथ ही नए साल के आने की जितनी खुशी होती है उतना ही उत्साह अपने रेजोल्यूशन की लिस्ट बनाने में भी आता है।अब इस नए साल में भी सबके अपने अपने सपने और अपने अपने (रेजोल्यूशन) संकल्प। 
  इन्हीं सब के साथ कुछ रेजोल्यूशन ऐसे हैं जो अधिकतर लोग साल के आखिरी दिन जरूर सोचते है और नव वर्ष से इसकी शुरुआत भी करते हैं, जैसे...रोज व्यायाम करना/ फिट रहना/ वजन कम करना/ मीठा खाना छोड़ना/ खाना काम खाना। इसके अलावा भी बहुत से संकल्प हैं जैसे...ज्यादा पैसे बचाना/ संगीत या कोई भी हॉबी सीखना/ जीवन शैली बदलना/ धूम्रपान या अल्कोहल छोड़ना/ परिवार के साथ समय बिताना/ सोशल साइट पर लगाम वगैरह वगैरह। लेकिन एक सर्वे के अनुसार सबसे अधिक रेजोल्यूशन व्यायाम के लिए बनते हैं। 
   नए साल के साथ ही कुछ लोग जिम का सालाना पैकेज ले लेते हैं और कितने ही योग की कक्षाएं खोज निकालते हैं। बहुत से तो अपने आप सुबह की सैर पर निकल जाते हैं। अभी ये पता नहीं कि कितने लोग इसमें सफल हो पाते हैं क्योंकि देश में केवल 10 से 12 % लोग ही व्यायाम करते हैं। 
 कई लोग आरंभ के कुछ दिन या कुछ माह तो बड़े उत्साह से ट्रेडमिल पर भागते या पार्क में योगासन लगाते हुए दिख जाएंगे फिर धीरे धीरे कोई जरूरी काम पहले आएगा फिर ये रेजोल्यूशन आलस में कब बदल जाएगा इसकी खबर भी नहीं लगती। (इनमें से एक मैं भी हूं।)
  वजन इतना कम करना है, कमर इतने इंच काम करनी है, बस अब मीठा खाना छोड़ देना है, रात में केवल सूप या सब्जी ही खानी है इतने सारे संकल्पों के साथ नए साल की शुरुआत तो होती है लेकिन पता नहीं क्यों ये साल के आखिरी दिनों तक कायम क्यों नहीं रह पाते।
  इतने सारे रेजोल्यूशन के बीच कुछ लोग तो पूरे साल ऐसा ही करते हैं और अपने लक्ष्य को पहुंचते भी हैं लेकिन मेरे जैसे कुछ लोग लोगों के रेजोल्यूशन शायद जितनी जल्दी बनते हैं उतने जल्दी टूट भी जाते हैं।

  लेकिन इस साल चाहे कितने भी रेजोल्यूशन बनाएं लेकिन फिटनेस से संबंधित रेजोल्यूशन जरूर पूरा करें और अपने इस रेजोल्यूशन को पूरा करने का रेजोल्यूशन भी अपनी लिस्ट में रखें क्योंकि आने वाला समय स्वास्थ्य की अनेक चुनौतियों को लेकर आ रहा है जिसमें हमें बल बुद्धि और विवेक तीनों से शक्तिशाली होना है इसलिए "कल से पक्का" छोड़कर आज से रेजोल्यूशन पर काम शुरू।

Happy New Year with "Stay Fit Stay Healthy"

एक - Naari
  

Comments

  1. Nice,,, I also did the same...hahaha

    ReplyDelete
  2. It's really a common resolution but hardly to reach...I am also in the same boat.. will try to complete it... Interesting post.

    ReplyDelete
  3. Kal se pakka... common problem of mine too

    ReplyDelete
  4. Nav varsh ki dheron shubhkamnaye
    Reena mam 😇🙏

    ReplyDelete
  5. Bilkul sahi kaha,,31 December ko bante hain or 1 January ko gayab... Happy New year

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा (Jhangora: Indian Barnyard Millet)

उत्तराखंड का मंडुआ/ कोदा/ क्वादु/ चुन

मेरे ब्रदर की दुल्हन (गढ़वाली विवाह के रीति रिवाज)