नव वर्ष की तैयारी, मानसिक दृढ़ता के साथ

Image
नव वर्ष में नव संकल्प: मानसिक दृढ़ता New Year's Resolutions: Mental Strength/Resilience   यह साल जितनी तेजी से गुजरा उतनी ही तेजी के साथ नया साल आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि एक साल तो जैसे एक दिन की तरह गुजर गया। मानो कल की ही तो बात थी और आज एक वर्ष भी बीत गया!   हर वर्ष की भांति इस वर्ष के अंतिम दिनों में हम यही कहते हैं कि 'साल कब गुजरा कुछ पता ही नहीं चला' लेकिन असल में अगर हम अपने को थोड़ा सा समय देकर साल के बीते दिनों पर नजर डालें तो तब हम समझ पाएंगे कि सच में इस एक वर्ष में बहुत कुछ हुआ बस हम पीछे को भुलाकर समय के साथ आगे बढ़ जाते हैं।    इस वर्ष भी सभी के अपने अलग अलग अनुभव रहे। किसी के लिए यह वर्ष सुखद था तो किसी के लिए यह वर्ष दुखों का सैलाब लेकर आया। सत्य भी है कि इस वर्ष का आरंभ प्रयागराज के महाकुंभ से हुआ जहां की पावन डुबकी से मन तृप्त हो गया था तो वहीं प्राकृतिक आपदाओं और आतंकी घटनाओं से मन विचलित भी था। इस वर्ष की ऐसी हृदय विदारक घटनाओं से मन भय और शंकाओं से घिरकर दुखी होने लगता है लेकिन आने वाले वर्ष की मंगल कामनाओं के लिए मन को मनाना ...

तीज... हर सुहागन के लिए खास दिन

तीज... हर सुहागन के लिए खास दिन



    महिलाओं को सजने संवरने का बस एक मौका चाहिए होता है और बस वे झट से इन मौकों को ढूंढ भी लेती हैं। तभी तो चाहे किसी का ब्याह हो या जन्मोत्सव या फिर कोई भी त्योहार बिना श्रृंगार के महिलाओं के लिए ये सभी उत्सव फीके हैं। भारत में तो कितने व्रत भी ऐसे हैं जो महिलाओं को उनके सुहाग और श्रृंगार के बने रहने के लिए हैं। 
   ऐसा ही एक त्योहार सावन में आने वाले हरितालिका तीज का भी है जो पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य और घर की सुख शांति के लिए होता है। इस वर्ष का तीज व्रत 10 अगस्त की शाम से आरंभ हो रहा है।
    हरियाली से प्रेरित इस व्रत का उद्देश्य भी प्रकृति की भांति सुहाग के हमेशा हरे भरे और फले फूले की कामना के लिए होता है। जहां सुहागिने अपने अखंड सौभाग्य के लिए तो कुंवारी लड़कियां अपने भावी पति की कामना के लिए करती हैं।

तीज व्रत की पौराणिक मान्यता
  माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या की थी और भगवान शिव ने श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को माता पार्वती को अपनी पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसीलिए मान्यता है कि विवाहित स्त्रियों के द्वारा व्रत करने से मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और अखंड सुहाग का आशीर्वाद देती हैं।
    महिलाओं का यह व्रत एक कठिन व्रत होता है जिसमें वे भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बना कर पूजती हैं और पूरे दिन और रात बिना अन्न जल के उपवास करती हैं। तीज में सोलह सिंगार करती हैं, झूला झूलती हैं,खुशी के गीत गाती हैं और पूरे विधि विधान के साथ हरितालिका व्रत पूजन करती हैं और शिव परिवार से अखंड सौभाग्य और पारिवारिक कुशलता की प्रार्थना करती हैं। 


बिना व्रत के भी खास बनाए तीज

   वैसे तो तीज मुख्य रूप से राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की महिलाओं का त्योहार है लेकिन तीजोत्सव का मोह तो हर सिंगार प्रिय महिला को होता है। कुछ महिलाएं कठिन व्रत के कारण या फिर किसी जाति विशेष के कारण इस व्रत को भले ही न ले लेकिन तीज मनाने की चाह हमेशा मन में रहती है। सही मायने में हर सुहागिन के लिए खास होती है तीज इसीलिए अगर व्रत नहीं ले सकती तो भी अपने तरीके से भी खास मनाए इस तीजोत्सव को।
- मेहंदी शुभ मानी जाती है और बिना रचनी मेहंदी के तो तीज का क्या औचित्य है सो सुहाग और शुभता के प्रतीक मेहंदी अवश्य लगाएं।

- हिंदू धर्म में माना जाता है कि चूड़ी बिंदी सुहागन होने का प्रतीक है लेकिन महिलाओं के लिए चूड़ियां हाथों का गहना होती हैं इसलिए हरियाली तीज में हरी हरी चूड़ियों से अपने हाथ सजाएं क्योंकि हरियाली का प्रतीक है हरा रंग।

- साज सिंगार हर महिला को भाता है और खुशी देता है। इसलिए चाहे कितना भी व्यस्त हों थोड़ा समय इस तीज में अपने लिए भी रखें। हरी या लाल साड़ी पहने, गहने सजाएं, गजरा,कजरा, लाली सब लगाएं, पूरा साज सिंगार करें और खूब साज धज कर तीज की खुशी मनाएं।

- अगर आपके आसपास कोई भी तीज महोत्सव न भी हो तो क्या! घर में अपनी सहेली, बहन या अन्य रिश्तेदार के साथ थोड़ा समय बिताए। हरी चूड़ी, मेहंदी, बिंदी अन्य सुहाग की वस्तुएं भेंट करें।

- बिना पकवान के कोई भी त्योहार पूरा नहीं होता और तीज त्योहार का मजा तो मीठे व्यंजन से ही है। खाना कुछ भी बनाएं लेकिन मीठे में चावल की खीर या केसरिया भात या गुजिया से सभी का दिल जीत लें और अगर बनाने में अक्षम हों तो सावन की मुख्य मिठाई घेवर से सभी का मुंह मीठा करवाएं।
- वैसे तो पूरा सावन ही भगवान शिव की आराधना का मास है लेकिन फिर भी इस दिन विशेष रूप से शिव गौरी पूजन करें। मिट्टी की मूर्ति न बना पाए तो साधारण रूप में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करें और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करें।
    किसी भी त्योहार की खुशी मन से होती है इसीलिए आप भी उमंग और उत्साह से खूब साजो सिंगार करें और अपनी तीज मनाएं।
 
    तीज की शुभकामनाएं।।

एक - Naari

 

Comments

  1. Garhwal mei teej vrat ke tyohaar ka chalan nahin hai yah maidani logon ka tyohar hai lekin fir bhi Teej mein har suhagan apna pura singaar karti hai jo hum bhi karte hain...bina vrat ke bhi humne aisa hi kiya...is lekh mei bahut achcha bataya hai.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेरे ब्रदर की दुल्हन (गढ़वाली विवाह के रीति रिवाज)

उत्तराखंडी अनाज.....झंगोरा (Jhangora: Indian Barnyard Millet)

अहिंसा परमो धर्म: